पहले लोग खाना बनाने के लिए, पानी गर्म करने के लिए आदि लकड़ी वाले चूल्हों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब शहर ही नहीं बल्कि गांवों तक रसोई गैस और सिलेंडर पहुंच चुका है। दूर-दराज गांवों में भी अब लोग गैस चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। ये काफी सुविधाजनक है। बटन घुमाना और माचिस से गैस जलाकर आप बिना किसी परेशानी के खाना बना सकते हैं। लेकिन रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां भी बरतना जरूरी होता है, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो। लेकिन गैस सिलेंडर के साथ एक सबसे बड़ी दिक्कत जो देखी जाती है वो है गैस लीक होने की। जबकि कई लोग ये चैक नहीं कर पाते हैं कि कहीं उनका गैस सिलेंडर लीक तो नहीं। क्या आपके साथ भी ये समस्या होती है? अगर हां, तो चलिए हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में लीक गैस का पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...