फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Furniture Tips: फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए करें ये उपाय, कई वर्षों तक सुरक्षित रहेगा लकड़ी का सामान

Sun, 05 Apr 2026 06:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Termite Protection For Furniture: फर्नीचर में दीमक एक आम समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या जो रातो-रात नहीं आती है, बल्की धीरे-धीरे शुरु होती है। अच्छी बात यह है कि इसे समय रहते रोका जा सकता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Amar Ujala
Termite Control Natural Remedies: अक्सर लोग नया फर्नीचर तो खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी सही देखभाल और दीमक से सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज कर देते हैं। दीमक लकड़ी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है, जिससे आपका महंगा सोफा, बेड या अलमारी कुछ ही समय में बेकार हो जाती है। आज के समय में आधुनिक घरों में सीलन और वेंटिलेशन की कमी के कारण यह समस्या और भी बढ़ गई है। 

अच्छी बात यह है कि आप कुछ बहुत ही आसान और घरेलू तरीकों को अपनाकर अपने फर्नीचर को सालों-साल सुरक्षित रख सकते हैं। सही समय पर दीमक की पहचान करना और उसे रोकने के उपाय करना ही समझदारी है। आइए जानते हैं वे 4 बेहद सरल तरीके, जिनसे आप अपनी लकड़ी की चीजों को दीमक के हमले से बचा सकते हैं और उनकी चमक बरकरार रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
नमी और सीलन से बचाव
  • फर्नीचर को कभी भी सीधे दीवार से सटाकर न रखें, कम से कम 2-3 इंच की दूरी बनाए रखें।
  • अगर किसी फर्नीचर में दीमक की शुरुआत दिखे, तो उसे 2-4 घंटे के लिए तेज धूप में रखें।
  • कमरे में हवा और रोशनी आने दें ताकि नमी न बने, क्योंकि सूखी लकड़ी पर दीमक कम लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
नीम की पत्तियां - फोटो : freepik.com
घरेलू नुस्खे
  • फर्नीचर की दरारों और कोनों में नीम का तेल लगाने से दीमक पास नहीं आती।
  • सिरके और नींबू के रस का मिश्रण बनाकर स्प्रे करने से दीमक खत्म हो जाती है।
  • दीमक वाली जगह पर गाढ़ा नमक का पानी छिड़कना भी एक प्रभावी देसी उपाय है।

4 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
पॉलिश और कीटनाशक का सही उपयोग
  • लकड़ी पर दीमक रोधी दवा का लेप जरूर लगवाएं।
  • हर 2-3 साल में फर्नीचर पर पॉलिश या वार्निश करवाते रहें, इससे लकड़ी सुरक्षित रहती है।
  • लकड़ी की दरारों में बोरिक पाउडर छिड़कने से दीमक का प्रजनन रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
ये सतर्कता जरूर बरतें
  • अगर लकड़ी से बारीक पाउडर गिरता दिखे, तो समझें दीमक लग चुकी है और तुरंत ऊपाय आजमाएं।
  • फर्नीचर के पास कागज या गत्ते के खाली डिब्बे न रखें, क्योंकि दीमक इन्हें बहुत पसंद करती है।
  • फर्नीचर के नीचे और पीछे के हिस्सों की नियमित सफाई करें ताकि वहां जाले या गंदगी न जमे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें