Baking Soda For Bad Smell: गर्मी का मौसम हो या रोजमर्रा की भागदौड़, हमारे घर का रेफ्रिजरेटर हर दिन खाने-पीने की चीजों को ताजा रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार बचा हुआ खाना, कटी हुई प्याज, लहसुन या तेज मसालों वाली सब्जियां फ्रिज के अंदर ऐसी बदबू छोड़ जाती हैं कि हर बार दरवाजा खोलते ही उसका एहसास होने लगता है। धीरे-धीरे यह गंध फ्रिज में रखे दूध, पानी और दूसरी खाने की चीजों तक भी पहुंच सकती है, जिससे उनका स्वाद और ताजगी प्रभावित हो जाती है।
ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे फ्रेशनर या केमिकल वाले डियोडोराइजर खरीद लेते हैं, जबकि कई बार इसका आसान और सुरक्षित समाधान हमारी अपनी रसोई में ही मौजूद होता है। आइए जानते हैं कि वह छोटी-सी चीज क्या है, जो फ्रिज की जिद्दी बदबू को दूर करने में मदद कर सकती है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें।