Baking Soda Hacks For Refrigerator: फ्रिज हम सभी के रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अक्सर कच्ची सब्जियां, कटी हुई प्याज, मसालेदार भोजन या एक्सपायर हो चुके सामान के कारण इसमें से एक अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। यह बदबू फ्रिज में रखे अन्य ताजे फूड प्रोडक्ट्स के स्वाद को बिगाड़ देती है। बाजार में कई एयर फ्रेशनर्स उपलब्ध हैं, लेकिन वे रसायनों से भरे होते हैं जो खाने के संपर्क में आ सकते हैं।
ऐसे में आपके लिए नींबू और बेकिंग सोडा जैसे नेचुरल घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और प्रभावी हो सकते हैं। बेकिंग सोडा अम्लीय और क्षारीय दोनों तरह के गंध अणुओं को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है, वहीं नींबू अपनी ताजगी भरी खुशबू से बैक्टीरिया को खत्म करने और फ्रिज को रिफ्रेश करने में मदद करता है। अगर आप भी फ्रिज की जिद्दी दुर्गंध से परेशान हैं, तो इन आसान 'किचन हैक्स' को अपनाकर अपने रेफ्रिजरेटर को मिनटों में महका सकते हैं।