फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Cooling: फ्रिज चल रहा है लेकिन नहीं हो रही है कूलिंग? जान लें इसके पीछे के 4 बड़े कारण

Fri, 22 May 2026 12:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fridge Compressor Troubleshooting: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि फ्रिज चल रहा होता है लेकिन उसकी कूलिंग कम हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि किन छोटे-छोटे कारणों से फ्रिज में कूलिंग नहीं होती है।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज में कूलिंग न होने की समस्या - फोटो : AI
Refrigerator Not Cooling Properly: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, ऐसे में बहुत से लोगों के लिए फ्रिज एक बुनियादी जरूरत बन गया है। ऐसे मौसम में अगर घर में रखा रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज ठंडा न करे तो समस्या कई गुना बढ़ सकती है। कई बार ऐसी समस्या सामने आती है कि फ्रिज चालू तो रहता है, और उसके अंदर की लाइट भी जलती है, मगर वह पानी या सामान को ठंडा करना बंद कर देता है।
 
आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं और सीधे मैकेनिक को बुलाते हैं। मगर मैकेनिक बुलाने से पहले आप खुद से ही कुछ चीजें चेक कर सकते हैं। क्योंकि कई बार फ्रिज में कूलिंग न होने के पीछे कुछ बहुत ही साधारण और आम कारण होते हैं? आइए इस लेख में इसी चार आम कारण के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
कंडेंसर कॉइल्स पर धूल का जमना
  • फ्रिज के पीछे या नीचे की तरफ कंडेंसर कॉइल्स (जाली) होती हैं, जो गैस को ठंडा करने का काम करती हैं।
  • हर 6 महीने में एक बार ब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद से इन कॉइल्स को अच्छी तरह साफ जरूर करें, क्योंकि जब इन कॉइल्स पर धूल, मिट्टी या जाले जम जाते हैं, तो फ्रिज के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
  • कॉइल्स को साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज का प्लग बिजली बोर्ड से निकला हुआ हो।
विज्ञापन

3 of 5
fridge white paper - फोटो : AI Generated
दरवाजे की रबर का ढीला होना
  • फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर की पट्टी (गैस्केट) अगर कट जाए या ढीली हो जाए, तो दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता।
  • दरवाजा का रबर खराब है या नहीं इसको चेक करने के लिए दरवाजे के बीच एक कागज दबाएं, अगर फ्रिज बंद होने के बाद वह आसानी से खिंच जाए तो समझें कि रबर बदलने का समय आ गया है।
  • रबर खराब होने से अंदर की कूलिंग बाहर लीक होती रहती है और बाहर की गर्म हवा लगातार फ्रिज के अंदर प्रवेश करती है, जिससे फ्रिज ठंडा नहीं होगा।

4 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
थर्मोस्टेट की गलत सेटिंग
  • कई बार अनजाने में फ्रिज का तापमान (थर्मोस्टेट नोब) कम पर सेट हो जाता है, जिससे कूलिंग घट जाती है, इसलिए फ्रिज का तापमान अपनी सुविधा के हिसाब से सेट करें।
  • इसके अलावा अगर फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा गया है, तो हवा पास न होने से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है।
  • इसलिए फ्रिज को हमेशा दीवार से कम से कम 6 इंच की दूरी पर और हवादार जगह पर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा सामान ठूसना - फोटो : AdobeStock
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा सामान ठूसना
  • जब लोग फ्रीजर या नीचे के खानों में क्षमता से अधिक खाना या बर्तन भर देते हैं, तो हवा के छेद ब्लॉक हो जाते हैं।
  • फ्रिज में सिर्फ जरूरत का सामान ही रखें और अंदरूनी एयर वेंट्स के सामने कभी भी बड़े बर्तन न टिकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें