Free Silai Machine Yojana 2023: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और उन्हें विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। देश में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो स्वरोजगार को शुरू करना चाहती हैं। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वो अपने सपने को व्यवहारिक रूप नहीं दे पाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। सरकार की इस योजना में महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराकर मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ पा सकती हैं। इस सिलाई मशीन की मदद से महिलाएं छोटे स्तर पर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। देश में कई महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -