फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल गए हैं नेट बैंकिंग का पासवर्ड? जानिए रिसेट करने की पूरी प्रक्रिया

Thu, 01 Oct 2026 05:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Reset Net Banking Password: कई बार ऐसा होता है कि जब लोग नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल जाते हैं तो उन्हें रिसेट करने की प्रक्रिया नहीं मालूम होता है। ऐसे में कुछ लोग बैंक के चक्कर लगाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप घर बैठे नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नेट बैंकिंग पासवर्ड कैसे रिसेट करें? - फोटो : AI
Net Banking Password Reset: आज के डिजिटल दौर में बहुत से लोग बैंक की सेवाओं का ऑनलाइन इस्तेमाल करने के लिए नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं। बिल भुगतान से लेकर पैसे ट्रांसफर करने तक, नेट बैंकिंग की मदद से सभी काम घर बैठे ही निपटाए जा सकते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इसका पासवर्ड बहुत कठिन बनाते हैं, जिसे कोई अनुमान न लगा सके। इस वजह से कई बार खाताधारक ही पासवर्ड भूल जाता है।

ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि इसका पासवर्ड रिसेट करने के लिए उन्हें बैंक जाने की जरूरत पड़ेगी, मगर आपको बता दें कि आप घर बैठे आसानी से नेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि नेट बैंकिंग का पासवर्ड दोबारा जनरेट या रिसेट करने के लिए आपको किन-किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन रिसेट के लिए डेबिट कार्ड है जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन रिसेट के लिए डेबिट कार्ड है जरूरी
  • अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पासवर्ड बदलना चाहते हैं, तो आपके पास अपनी यूजर आईडी और एक्टिव डेबिट यानी एटीएम कार्ड होना अनिवार्य है।
  • पासवर्ड रिसेट करते समय बैंक आपसे कार्ड नंबर, उसकी एक्सपायरी डेट, सीवीवी और गुप्त एटीएम पिन दर्ज करने को कह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आता है वेरिफिकेशन ओटीपी - फोटो : Adobe Stock
पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आता है वेरिफिकेशन ओटीपी
  • सुरक्षा जांच के लिए बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भेजता है।
  • इसके अलावा कुछ बैंक आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी सुरक्षा कोड या लिंक भेजते हैं।
  • इसलिए पासवर्ड रिसेट के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को एक्टिव रखें।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
खाता संख्या और जन्मतिथि पूछ सकते हैं
  • ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान बैंक आपसे खाता संख्या और जन्मतिथि जैसी निजी जानकारियां भी पूछ सकता है।
  • यह कदम सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जाता है कि पासवर्ड सही और असली खाताधारक द्वारा ही बदला जा रहा है, ताकि कोई फर्जीवाड़ा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा जाकर रिसेट कराने के लिए आवश्यक कागजात
  • अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, तो पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य पहचान पत्र की कॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा जाएं।
  • वहां एक साधारण लिखित आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने पर बैंक अधिकारी आपका नेट बैंकिंग पासवर्ड रिसेट कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें