फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी और कब रहेंगे खुले? देखें पूरी लिस्ट

Tue, 01 Sep 2026 07:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस महीने बैंक कब-कब और कहां-कहां कितने दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Amar Ujala AI
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम ऑनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है।

इसलिए अगर आप इस महीने यानी सितंबर में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि इस महीने बैंकों की कब-कब छुट्टी रहने वाली है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे...
विज्ञापन

2 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock
कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी?
  • 4 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती है
  • इसलिए अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

3 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock
  • 12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी 
  • 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका है जिसके कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की अवकाश रहेगा

4 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock
  • 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 21  सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock
  • 22 सितंबर को करमा पूजा की वजह से रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 25 सितंबर को इंद्रजात्रा होने की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? - फोटो : Adobe Stock
कौन से शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे?
  • 12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार और 26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को देश के सभी बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें