Flight Ashtrays Rules: जब भी हमें फ्लाइट पकड़नी होती है तो हमें एयरपोर्ट जाने से लेकर यात्रा करने और उसके बाद एयरपोर्ट के बाहर आने तक कई नियमों का पालन करना होता है। जैसे- एक नियम होता है कि लगेज में क्या सामान जाएगा और क्या नहीं?
ऐसे ही कई अन्य नियम भी हैं। जैसे- फ्लाइट में कोई भी धूम्रपान नहीं कर सकता। बावजूद इसके आपने शायद कई फ्लाइट के टॉयलेट में छोटे ऐशट्रे लगे हुए देखे होंगे? ऐसे में आप जरूर इस सोच में पड़े होंगे कि जब फ्लाइट में धूम्रपान नहीं कर सकते, तो फिर ये ऐशट्रे प्लेन में क्यों लगाए गए हैं? चलिए जानते हैं इसकी असल वजह...