फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Smoking Rules: फ्लाइट में सिगरेट नहीं पी सकते लेकिन फिर भी लगे होते हैं ऐशट्रे? जानें क्या है इसकी वजह

Wed, 24 Jun 2026 07:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Flight Mein Smoking Kyo Nahi Kar Sakte: क्या आप जानते हैं कि प्लेन में आप सिगरेट नहीं पी सकते, लेकिन फिर भी फ्लाइट में ऐशट्रे लगे होते हैं? इसके पीछे का कारण आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फ्लाइट में क्या धूम्रपान कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Flight Ashtrays Rules: जब भी हमें फ्लाइट पकड़नी होती है तो हमें एयरपोर्ट जाने से लेकर यात्रा करने और उसके बाद एयरपोर्ट के बाहर आने तक कई नियमों का पालन करना होता है। जैसे- एक नियम होता है कि लगेज में क्या सामान जाएगा और क्या नहीं?

ऐसे ही कई अन्य नियम भी हैं। जैसे- फ्लाइट में कोई भी धूम्रपान नहीं कर सकता। बावजूद इसके आपने शायद कई फ्लाइट के टॉयलेट में छोटे ऐशट्रे लगे हुए देखे होंगे? ऐसे में आप जरूर इस सोच में पड़े होंगे कि जब फ्लाइट में धूम्रपान नहीं कर सकते, तो फिर ये ऐशट्रे प्लेन में क्यों लगाए गए हैं? चलिए जानते हैं इसकी असल वजह...
विज्ञापन

2 of 4
फ्लाइट में क्या धूम्रपान कर सकते हैं? - फोटो : Freepik.com
फ्लाइट में कोई धूम्रपान करता हुआ मिला तो क्या एक्शन होगा?
  • अगर कोई फ्लाइट में उड़ान के दौरान धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है या फिर टॉयलेट में लगे स्मोक डिटेक्टर से छेड़छाड़ करता है
  • तो ऐसे में उस व्यक्ति पर भारी जुर्माना लग सकता है
  • साथ ही कानूनी कार्रवाई हो सकती है और जरूरत पड़ने पर जेल भी हो सकती है
विज्ञापन

3 of 4
फ्लाइट में क्या धूम्रपान कर सकते हैं? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
क्यों फ्लाइट में होता है ऐशट्रे?
  • वैसे तो फ्लाइट में धूम्रपान करना पूरी तरह से मना है, लेकिन कई लोग ऐसे हो सकते हैं जो नियम तोड़कर और छिपकर सिगरेट पीने की कोशिश करें
  • ऐसे में जलती सिगरेट को बुझाने के लिए एक सुरक्षित जगह होना जरूरी है, वरना फ्लाइट में आग लग सकती है
  • इसलिए सिगरेट को कूड़ेदान में फेंकने की जगह ऐशट्रे में बुझाने और आग लगने जैसा खतरा न हो, इसलिए ऐशट्रे लगे होते हैं 
विज्ञापन

4 of 4
फ्लाइट में क्या धूम्रपान कर सकते हैं? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
  • पहले फ्लाइट के अंदर धूम्रपान करने की अनुमति होती थी जिसके लिए विमान में पहले स्मोकिंग और नॉन-स्मोकिंग एरिया अलग होते थे
  • इसलिए सीटों और टॉयलेट में ऐशट्रे भी लगे होते थे, लेकिन बाद में रिसर्च में सामने आया कि सिगरेट के धुएं से आसपास के बाकी लोगों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है
  • इसलिए धीरे-धीरे दुनिया की अधिकतर फ्लाइट्स में धूम्रपान पर रोक लगा दी गई
  • पर फ्लइट्स में लगाए गए ऐशट्रे हटाए नहीं गए, जो आज भी कई फ्लाइट्स में लगे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें