फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Cancel: फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरलाइन से मांग सकते हैं ये चीजें, हर पैसेंजर को पता होने चाहिए अधिकार

Sat, 22 Aug 2026 02:07 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Flight Cancel: अगर एयरलाइन आपकी फ्लाइट कैंसिल कर देती है तो आपको हर स्थिति में चुपचाप नुकसान उठाने की जरूरत नहीं है। DGCA के नियमों के तहत कुछ मामलों में यात्री को वैकल्पिक फ्लाइट या पूरा रिफंड मिल सकता है। कुछ परिस्थितियों में मुआवजे का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
एयरलाइन ने अचानक फ्लाइट कर दी कैंसिल? - फोटो : AI
फ्लाइट का टिकट बुक करने के बाद अगर एयरलाइन अचानक उड़ान रद्द कर दे तो पूरा ट्रैवल प्लान बिगड़ जाता है। होटल की बुकिंग से लेकर मीटिंग और आगे की यात्रा तक सब प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में कई यात्री यह नहीं जानते कि उनके पास क्या विकल्प हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो सबसे पहले अपने अधिकार जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं।

एयरलाइन को देनी होगी जानकारी
अगर एयरलाइन आपकी फ्लाइट कैंसिल करती है तो उसे यात्रियों को इसकी जानकारी देनी होती है। नियमों के मुताबिक, अगर उड़ान रद्द होने की सूचना तय समय के भीतर दी जाती है तो यात्री को वैकल्पिक उड़ान या टिकट का रिफंड लेने का विकल्प दिया जाना चाहिए।

दूसरी फ्लाइट या पूरा रिफंड
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री के सामने दो बड़े विकल्प होते हैं। वह एयरलाइन की ओर से दी जा रही वैकल्पिक उड़ान स्वीकार कर सकता है या टिकट का पूरा रिफंड मांग सकता है। यानी सिर्फ इस वजह से यात्री का पैसा फंस नहीं जाना चाहिए कि फ्लाइट एयरलाइन ने रद्द की है।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल: विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद आपात लैंडिंग कराई गई (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
कुछ मामलों में कंपनसेशन भी
अगर एयरलाइन ने नियमों के मुताबिक समय पर कैंसिलेशन की सूचना नहीं दी और यात्री को परेशानी हुई, तो कुछ परिस्थितियों में वैकल्पिक उड़ान या पूरे रिफंड के अलावा मुआवजे का भी प्रावधान है। इसकी राशि उड़ान के ब्लॉक टाइम के आधार पर तय होती है। यह 5,000 रुपये, 7,500 रुपये या 10,000 रुपये तक हो सकती है, हालांकि अधिकतम राशि संबंधित बेस फेयर और फ्यूल चार्ज से जुड़ी सीमा के अधीन है।

 
विज्ञापन

3 of 5
एयरलाइन ने अचानक फ्लाइट कर दी कैंसिल? - फोटो : Adobe stock
कब नहीं मिलेगा कंपनसेशन
हर फ्लाइट कैंसिलेशन पर मुआवजा मिलना जरूरी नहीं है। असाधारण परिस्थितियों में यानी ऐसी वजहों से जो एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर हों, वित्तीय मुआवजे का नियम लागू नहीं हो सकता। हालांकि ऐसी स्थिति में भी लागू नियमों के अनुसार रिफंड या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा मिल सकती है।

4 of 5
एयरलाइन ने अचानक फ्लाइट कर दी कैंसिल? - फोटो : Adobe stock
एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं तो क्या?
अगर आप फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और वैकल्पिक उड़ान का इंतजार करना पड़ रहा है, तो नियमों के तहत कुछ सुविधाएं मिल सकती हैं। मंत्रालय भी यात्रियों को फ्लाइट में व्यवधान के दौरान उनके अधिकारों और उपलब्ध सहायता की जानकारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरलाइन ने अचानक फ्लाइट कर दी कैंसिल? - फोटो : AI
शिकायत कहां करें?
अगर एयरलाइन नियमों के मुताबिक रिफंड, वैकल्पिक फ्लाइट या दूसरी सुविधा नहीं देती है तो यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए एयर सेवा जैसे आधिकारिक शिकायत तंत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगली बार फ्लाइट कैंसिल होने पर सिर्फ परेशान होकर घर न लौटें। पहले एयरलाइन से अपने विकल्प पूछें और जरूरत पड़ने पर अपने यात्री अधिकारों के तहत दावा करें।

Second-Hand Smartphone: पुराना फोन खरीदने से पहले जरूर जांचें ये चीजें, एक गलती से फंस सकता है पैसा

PM Vishwakarma Yojana: इन 18 कामगारों को मिलते हैं कई फायदे, ट्रेनिंग से लेकर लोन तक का लाभ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें