फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flat Lease: फ्लैट की 99 साल की लीज खत्म होने के बाद क्या होता है, क्या सच में घर खाली करना पड़ता है?

Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

99 Year Property Lease Expiry Guide: जब भी लोग नया फ्लैट खरीदते हैं तो कागजी कार्यवाही के दौरान उन्हें 99 साल का लीज शब्द का बार-बार जिक्र देखने को मिलता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 99 साल बाद उस फ्लैट का क्या होता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
99 साल की लीज खत्म होने पर नियम - फोटो : AI
Flat Lease Renewal Rules India: देश के बड़े शहरों और शहरी इलाकों में कई फ्लैट, प्लॉट और मकान लीजहोल्ड जमीन पर बने होते हैं, जिनमें 30, 60 या 99 साल जैसी लंबी अवधि की लीज बहुत आम होती है। अगर सिर्फ फ्लैट की बात की जाए तो आमतौर पर नए फ्लैट 99 साल की लीज पर बेचे जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह बड़ा सवाल उठना स्वाभाविक है कि 99 साल की लीज अवधि पूरी होने पर क्या उन्हें अपना आशियाना सच में खाली करना पड़ेगा या सरकार उस संपत्ति को वापस अपने कब्जे में ले लेगी। 

वास्तव में इसका जवाब हर मामले में एक जैसा नहीं होता है, क्योंकि यह पूरी तरह लीज डीड की शर्तों पर निर्भर करता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसे मामलों में क्या नियम और प्रक्रिया लागू होती है।
विज्ञापन

2 of 5
लीज रिन्यूअल का कानूनी अधिकार और प्रक्रिया - फोटो : instagram
लीज खत्म होने के बाद डीड की शर्तों पर निर्भरता
  • 99 साल की लीज पूरी होने पर संपत्ति का भविष्य पूरी तरह से मूल लीज डीड में लिखी गई शर्तों के आधार पर तय होता है।
  • कई मामलों में लीज को आगे नवीनीकृत यानी रिन्यू कराने का स्पष्ट प्रावधान होता है, जबकि कुछ मामलों में विकास प्राधिकरण अपने अलग नियम लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नीतियों के तहत फ्रीहोल्ड में बदलने का विकल्प - फोटो : freepik
फ्रीहोल्ड में बदलने का विकल्प और नियम
  • कई राज्य सरकारों और विकास प्राधिकरणों द्वारा समय-समय पर ऐसी योजनाएं लाई जाती हैं जिनके जरिए लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदला जा सकता है। 
  • अगर ऐसी कोई योजना उपलब्ध हो और आप जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं, तो तय शुल्क जमा करके संपत्ति को अपने नाम कराया जा सकता है।
 

4 of 5
लीज डीड की शर्तें सबसे महत्वपूर्ण होती हैं - फोटो : Adobe Stock

सोसाइटी का पुनर्विकास और नए समझौते

  • अगर किसी पुरानी लीजहोल्ड सोसाइटी या बहुमंजिला इमारत का री-डेवलपमेंट किया जाना हो, तो उसकी पूरी प्रक्रिया स्थानीय कानूनों और सभी मालिकों के आपसी समझौते के तहत तय होती है।
  • इसमें बिल्डर और निवासियों के बीच नए सिरे से एग्रीमेंट तैयार किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अचानक घर खाली न कराए जाने का प्रावधान और सुरक्षा - फोटो : Adobe Stock
अचानक घर खाली न कराए जाने का कानूनी अधिकार
  • सिर्फ 99 साल की मियाद पूरी होने भर से किसी भी मकान मालिक को तुरंत बेघर नहीं किया जा सकता है।
  • लीज समाप्त होने पर सरकारी नियमों के अनुसार पहले उचित नोटिस दिया जाता है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे का निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें