Flat Lease Renewal Rules India: देश के बड़े शहरों और शहरी इलाकों में कई फ्लैट, प्लॉट और मकान लीजहोल्ड जमीन पर बने होते हैं, जिनमें 30, 60 या 99 साल जैसी लंबी अवधि की लीज बहुत आम होती है। अगर सिर्फ फ्लैट की बात की जाए तो आमतौर पर नए फ्लैट 99 साल की लीज पर बेचे जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह बड़ा सवाल उठना स्वाभाविक है कि 99 साल की लीज अवधि पूरी होने पर क्या उन्हें अपना आशियाना सच में खाली करना पड़ेगा या सरकार उस संपत्ति को वापस अपने कब्जे में ले लेगी।
वास्तव में इसका जवाब हर मामले में एक जैसा नहीं होता है, क्योंकि यह पूरी तरह लीज डीड की शर्तों पर निर्भर करता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसे मामलों में क्या नियम और प्रक्रिया लागू होती है।