Air Cooler Maintenance Tips: गर्मियों में कूलर की ठंडी हवा सुकून तो देती है, लेकिन अगर वही कूलर ट्रैक्टर की तरह शोर करने लगे, तो रात की नींद हराम हो सकती है। कूलर से आने वाली तेज आवाज न सिर्फ मानसिक शांति भंग करती है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी है कि आपके कूलर को तुरंत देखभाल की जरूरत है।
अक्सर लोग इस शोर को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे धीरे-धीरे कूलर की मोटर पूरी तरह खराब हो सकती है। कुछ आसान उपायों और सही मेंटेनेंस के जरिए आप इस शोर करने वाले पुराने कूलर को फिर से बिल्कुल नया और शांत बना सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।