PUC Certificate Validity Check: सड़क पर वाहन चलाने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी ही नहीं, बल्कि वैध पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट होना भी बेहद अनिवार्य है। अगर आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल (या दोनों) हो सकती है। भारी चालान से बचने के लिए समय पर अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन स्टेटस जांचते रहना बहुत जरूरी है।