Festive Electrical Safety Tips: नवरात्री, दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लड़ी, लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक झूमरों से सजाते हैं। इस सजावट के लिए घर के कई कोनों तक बिजली पहुंचाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड और अतिरिक्त वायरिंग का काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, जल्दबाजी या जाने-अनजाने में लोग एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से अधिक लोड डाल देते हैं या कटे-फटे तारों का उपयोग कर लेते हैं।
यही छोटी सी लापरवाही त्योहार की खुशियों के बीच शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसे बड़े हादसों का कारण बन जाती है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि त्योहारों पर लाइटिंग और वायरिंग करते समय किन मुख्य गलतियों से बचना जरूरी है।