फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday February 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक जाने से पहले यहां जानें

Mon, 02 Feb 2026 07:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holiday In February 2026: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में अगर आप इस महीने किसी काम के लिए बैंक जाने वाले हैं, तो आपको पहले चेक कर लेना चाहिए कि किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
1 of 5
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
February 2026 Bank Holiday List In Hindi: साल दर साल चीजें किस तरह से बदली हैं ये सभी ने देखा है। पिछले कुछ वर्षों में हम ऑफलाइन से ऑनलाइन कामों में शिफ्ट हो गए हैं। उदहारण के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। अब बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं।

किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। ऐसे ही कई काम हैं जो ऑनलाइन हो जाते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए अगर आप इस महीने यानी फरवरी माह में किसी काम के कारण बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि फरवरी में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
कितने शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक?
  • 08 फरवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 14 फरवरी 2026 - महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 फरवरी 2026 - रविवार का अवकाश है और इस कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 22 फरवरी 2026 - इस दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 28 फरवरी 2026 - महीना का चौथा शनिवार होगा जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

3 of 5
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
बाकी कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
  • 15 फरवरी 2026 - इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व है जिसकी वजह से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक शामिल है 

4 of 5
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
18 और 19 फरवरी को बैंक की छुट्टियां हैं
  • 18 फरवरी 2026 - इस दिन सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 19 फरवरी 2026 - इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है और इस कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
20 फरवरी को भी बंद रहेंगे बैंक
  • 20 फरवरी 2026 - इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है जिसकी वजह से इन दोनों जगहों के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें