Fastag KYC Update: लोग अपनी जरूरत और अपनी सुविधा के हिसाब से सफर पर जाने के लिए वाहन चुनते हैं। कई लोगों को ट्रेन या बस से सफर करना पसंद आता है, तो कई लोग अपने वाहन से भी सफर करते हैं। आप जब किसी सफर पर जाते हैं और रास्ते में अगर टोल पड़ता है, तो ज्यादातर वाहन फास्टैग के जरिए टोल टैक्स चुकाते हैं।
अगर देखा जाए तो फास्टैग ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को आसान बना दिया है, क्योंकि फास्टैग से आपको उस वक्त पेमेंट नहीं करनी होती बल्कि, आपकी गाड़ी में लगे फास्टैग से पेमेंट कट जाती है और आप कुछ सेकंडों में टोल पार कर जाते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि फास्टैग के लिए एक जरूर काम करवाना होता है और वो है केवाईसी का प्रोसेस। क्या आपने केवाईसी करवाई है? अगर नहीं, तो आपको ये काम करवा लेने चाहिए। आप अगर ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप टोल पर फंस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फास्टैग की केवाईसी करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...