Fancy Number Plate Rules: अपनी कार या बाइक को थोड़ा अलग और आकर्षक लुक देने के लिए कई लोग नंबर प्लेट पर फैंसी फॉन्ट में नंबर लिखवा लेते हैं। कुछ लोग तो नंबरों को इस तरह से डिजाइन करवाते हैं कि वे 'पापा', 'बॉस' या 'राम' जैसे शब्द दिखने लगते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना पूरी तरह से गैरकानूनी है?
मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर किसी भी तरह की फैंसी या स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाना सख्त मना है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी-भरकम चालान काट सकती है और गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।