फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अंडे, इन तरीकों से करें असली अंडों की पहचान

Fri, 05 Dec 2025 01:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाजार में नकली अंडों की बिक्री खूब हो रही है। इस कारण आपको इनकी पहचान करना आना चाहिए। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to identify adulterated egg - फोटो : AdobeStock
यूं तो हर सीजन लोग अंडे का सेवन करते हैं। वहीं सर्दियों के सीजन में इसकी खपत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं हाल के वर्षों में नकली अंडों के बाजार में बेचे जाने की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। इसने उपभोक्ताओं की चिंता को बढ़ाने का काम किया है। बाजार में बिकने वाले ये नकली अंडे दिखने में हूबहू असली अंडे की तरह होते हैं, लेकिन इनको कृत्रिम ढंग से बनाया जाता है। अंडे की खरीदारी करते समय लोग इनकी पहचान नहीं कर पाते हैं।

इन नकली अंडों का सेवन करने से आपकी सेहत पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं। इस खबर के जरिए हम आपको कुछ आसान और भरोसेमंद तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले इन नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to identify adulterated egg - फोटो : AdobeStock
नकली अंडों की पहचान करने के लिए सबसे पहले उसके खोल को देखें। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली अंडे का छिलका थोड़ा खुरदुरा और अनियमित होता है। वहीं जो नकली अंडा होता है उसका छिलका चिकना और प्लास्टिक जैसा दिखता है। अगर अंडे का खोल ऐसा दिख रहा है तो वह नकली है। 

PM Mudra Yojana: बिजनेस शुरू करने के लिए नहीं हैं पैसे, तो सरकार दे रही 20 लाख रुपये तक का लोन
विज्ञापन

3 of 5
How to identify adulterated egg - फोटो : AdobeStock
आप पानी के जरिए भी असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको अंडे को लेकर उसको पानी में डुबोना है। अगर अंडा असली हुआ तो यह उसमें धीरे धीरे डूब जाएगा। वहीं नकली अंडा पानी के ऊपर तैरने लगेगा। 

PM Yasasvi Scheme: सरकार दे रही छात्रों को 1 लाख 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, ऐसे लें सकते हैं लाभ

4 of 5
How to identify adulterated egg - फोटो : AdobeStock
आप अंडे को हिलाकर भी असली और नकली की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको कान के पास अंडे को हिलाना है। अंडे अगर असली हैं और जर्दी ढीली हो गई है तो उसमें से हल्की आवाज आएगी। वहीं नकली अंडों को हिलाने पर तेज आवाज आती है।

IRCTC: क्रिसमस पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में कर आइए सैर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to identify adulterated egg - फोटो : freepic
आप उबालकर भी नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। असली अंडे जो होते हैं उबलने के बाद उनकी बनावट एकसमान होती है। वहीं नकली अंडों को उबालने के बाद वह रबर जैसे दिख सकते हैं। इसके अलावा उसमें से कैमिकल की गंध भी आ सकती है।

Business Ideas: गांव में रहकर शुरू करें ये बिजनेस, कम समय में हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें