Fake e-Challan Message Alert: जालसाज लोगों को ठगने के लिए आए दिन कई नए-नए तरीके अपनाते हैं। लोगों की मेहनत की कमाई को ठगने के लिए कभी फेक शादी का कार्ड तो कभी फेक फोटो या लिंक भेजकर ये लोगों को ठगते हैं।
इसी क्रम में ठग लोगों को ठगने के लिए फेक ई-चालान मैसेज का सहारा ले रहे हैं। कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिनमें लोगों को फेक ई-चालान मैसेज भेजकर ठगा गया है। चलिए जानते हैं ये फ्रॉड कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है...