Traffic Challan Phishing Alert: गाड़ी चलाते समय हमें कई सारे नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी गाड़ी का चालन कट सकता है। सड़क एवं यातायात के तहत कई ट्रैफिक नियम हैं जैसे, सीट बेल्ट पहनना, हेलमेट पहनना, तय लिमिट में गाड़ी चलाना, रेड लाइट जंप न करना आदि।
अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान काट दिया जाता है जिसके लिए आजकल सड़क पर कैमरे भी लगे हैं। मतलब ट्रैफिक पुलिस के अलावा कैमरों से भी आपकी गाड़ी का चालन कट सकता है जिसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास चालान का मैसेज आया है तो आपको क्या नहीं करना है? शायद नहीं, लेकिन आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।