Fake App Alert: आजकल आप देखेंगे तो आपको लगभग हर किसी के हाथ में आसानी से स्मार्टफोन नजर आ जाएंगे, जिन्हें लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग हो, गेम खेलना हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो, किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई काम चुटकियों में स्मार्टफोन से हो जाते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट और एप होनी चाहिए। बात अगर एप की करें तो लगभग हर एक चीज के लिए एप है, लेकिन सवाल ये है कि कहीं ये फर्जी एप तो नहीं? दरअसल, लोग बिना सोचे समझे अपने स्मार्टफोन में फर्जी एप इंस्टॉल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि कौन सी एप फर्जी है और कौन सी असली। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप एप में कौन सी चीजें देखकर उसे पहचान सकते हैं, ताकि आप होने वाले फ्रॉड से बच सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...