फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: किसी भी एप में नजर आएं ये 4 संकेत तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mon, 07 Sep 2026 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में मोबाइल से कोई भी काम करने के लिए आपके पास वो एप होना चाहिए। जैसे- बैंकिंग एप, ओटीटी एप, यूपीआई एप आदि। पर क्या आप जानते हैं कौन सा एप फेक हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
फेक एप की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Fake App Alert: आजकल लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होते हैं। फिर चाहे वो व्यक्ति रिक्शा चलाता है या किसी कंपनी का मालिक है। मोबाइल के जरिए हमारे कई काम मिनटों में हो जाते हैं और हमें कहीं जाना भी नहीं पड़ता। कई ऐसे काम हैं जिनके लिए हमें एप इंस्टॉल करनी पड़ती है जैसे, बैंक से जुड़े काम के लिए, खरीदारी करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो आदि।

ऐसे ही कई काम हम अपने स्मार्टफोन में एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्कैमर्स आपको ठगने के लिए फेक एप का भी सहारा लेते हैं? इसलिए आपको फेक एप को पहचानना जरूर आना चाहिए। चलिए जानते हैं आप कैसे फेक एप को पहचान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फेक एप की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
फेक एप को पहचानने का तरीका क्या है?

पहला तरीका
  • जो एप गूगल या आईओस प्ले स्टोर पर नहीं हैं, वे फेक हो सकती हैं
  • कई एप आपको एपीके फाइल में मिलती है या दूसरे लिंक के जरिए
  • इन्हें कभी भी इंस्टॉल न करें, क्योंकि ये फेक हो सकती है और आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है
विज्ञापन

3 of 5
फेक एप की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • अगर किसी एप के नाम की स्पेलिंग गलत तरीके से लिखी है, तो ये एप फेक हो सकती है
  • कई एप के नाम पढ़ने में तो पता नहीं चलेंगे, लेकिन जब आप इनकी स्पेलिंग चेक करेंगे तो ये गलत होगी
  • ऐसे एप अक्षर को घुमाकर असली एप की तरह नाम रखते हैं, लेकिन ये फेक हो सकते हैं

4 of 5
फेक एप की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • अगर किसी एप को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है
  • ऐसे में माना जाता है कि ऐसी एप में वायरस हो सकता है
  • इसलिए ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है
  • ऐसी एप से भी सावधान रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेक एप की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
  • एप को डाउनलोड करने से पहले प्ले स्टोर पर उसकी रेटिंग और डाउनलोड जरूर देखें
  • अगर रेटिंग 5 स्टार है, लेकिन डाउनलोड बेहद कम है तो ये एप फेक हो सकती है
  • लोगों के रिव्यू आप पढ़ सकते हैं जिससे आपको आइडिया लग सकता है कि एप को इंस्टॉल करना है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें