Alert For Mobile App: मोबाइल फोन के आ जाने के बाद से कई चीजें पूरी तरह बदल गई, क्योंकि अब घर बैठे-बैठे आप मोबाइल से ही अपने कई काम निपटा सकते हैं। किसी से भी चाहे वॉयस या वीडियो कॉल कर सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, बैंक के कई काम निपटा सकते हैं, अपना मनोरंजन कर सकते हैं आदि। मतलब मोबाइल फोन में कुछ एप और इंटरनेट की मदद से आप ये सब कर सकते हैं। इन सबके बीच पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ मोबाइल एप ऐसी हैं जो पलक झपकते ही आपको कंगाल कर सकती हैं। जहां कई एप डाटा चुरा सकती हैं, तो कई एप आपके बैंक खाते को खाली कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके मोबाइल में ऐसी एप हैं, तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी एप हो सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...