फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितनी देर में वापस आते हैं पैसे? जानें नियम

Mon, 16 Nov 2026 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Failed UPI Payment: कई बार यूपीआई से की गई पेमेंट के पैसे अटक जाते हैं और सामने वाले व्यक्ति को नहीं पहुंचते
  • ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि ये पैसे कब वापस आएंगे?
विज्ञापन
1 of 5
UPI से पैसे कटने पर कब वापस आते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
UPI Payment: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदने से लेकर बिजली का बिल भरने और दोस्तों को पैसे भेजने तक, ज्यादातर काम यूपीआई के जरिए हो जाते हैं। इसकी वजह से लोगों को बैंक जाने या नकदी रखने की जरूरत कम पड़ती है, लेकिन कई बार यूपीआई से पेमेंट करते समय एक ऐसी परेशानी सामने आती है जिससे लोग घबरा जाते हैं।

मोबाइल पर पेमेंट फेल होने का मैसेज आता है, लेकिन बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर उनके पैसे कब वापस मिलेंगे और अगर बैंक देरी करता है तो क्या मुआवजा भी मिलता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इससे जुड़ा नियम जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
UPI से पैसे कटने पर कब वापस आते हैं? - फोटो : ANI
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर क्या है नियम?
  • नियम के मुताबिक, यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने पर पैसे वापस आने की समय सीमा इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस मोड से की पेमेंट की थी
  • जैसे- अगर आपने किसी व्यक्ति को यूपीआई के जरिए पैसे भेजे और आपके खाते से पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले के खाते में नहीं पहुंचे, तो इसे फंड ट्रांसफर से जुड़ा फेलियर माना जाता है
  • ऐसी स्थिति में बैंक को अधिकतम ट्रांजैक्शन करने के एक दिन के भीतर पैसे ग्राहक को वापस करने होते हैं
विज्ञापन

3 of 5
UPI से पैसे कटने पर कब वापस आते हैं? - फोटो : AdobeStock
दुकानदार को किया गया पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं?
  • अगर आपने किसी दुकान, मॉल या दूसरे किसी कारोबारी को यूपीआई से पेमेंट की है और आपके खाते से पैसे कट गए, लेकिन दुकानदार को पेमेंट का कन्फर्मेशन नहीं मिला, तो इसके लिए अलग नियम है
  • नियम के मुताबिक, ऐसी स्थिति में ट्रांजैक्शन करने के एक दिन के भीतर ऑटो रिवर्सल हो जाना चाहिए

4 of 5
UPI से पैसे कटने पर कब वापस आते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या देरी होने पर मुआवजा मिलता है?
  • यूपीआई पेमेंट फेल होने के बाद अगर बैंक निर्धारित समय सीमा में पैसे वापस नहीं करता है, तो ग्राहक को मुआवजा मिलने का प्रावधान है
  • व्यक्ति को पैसे भेजने वाले मामले में ट्रांजैक्शन करने के एक दिन के देरी होने पर बैंक को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI से पैसे कटने पर कब वापस आते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पैसे वापस नहीं आएं तो क्या करें?
  • अगर तय समय सीमा में कटे हुए पैसे वापस नहीं मिलते हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं
  • आप यूपीआई एप अपने बैंक को शिकायत कर सकते हैं
  • अगर बैंक मदद नहीं करता है, तो आप आरबीआई में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें