फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB Alert: भूलकर भी फेसबुक पर न करें ये चार गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Tue, 02 May 2023 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
Facebook Rules: आज के युवा ही नहीं बल्कि बड़े बुजुर्ग भी किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए जैसे फेसबुक को ही ले लीजिए। यहां पर लोग दोस्त बनाते हैं, उनसे बातें करते हैं, अपने विचार, फोटो और वीडियो आदि शेयर करते हैं। यही नहीं, आजकल तो सोशल मीडिया के जरिए लोग अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। फिर चाहे वो फेसबुक ही क्यों न हो। इन सबके बीच अगर आप एक फेसबुक यूजर हैं तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि यहां आपकी एक गलती आपके फेसबुक अकाउंट को तो ब्लॉक करवा ही सकती है। साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। तो चलिए बिना देर किए इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फेसबुक पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
फेसबुक पर कभी न करें ये गलतियां:-

पहली गलती
  • आपके द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट आपत्तिजनक और भड़काऊ आदि न हो। अगर आपकी पोस्ट से किसी जाति, धर्म को ठेस पहुंचती है या कोई दंगे होते हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में आपकी आईडी ब्लॉक होने के अलावा आप पर उचित कार्रवाई होते हुए आपको जेल तक भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • फेसबुक पर लड़कियों की आईडी में कई लड़के भी होते हैं और लड़कों की आईडी में लड़कियां भी। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि कभी गलती से या गुस्से में किसी लड़की को अभद्र भाषा में मैसेज या कॉल न करें और न ही धमकी दें। ऐसा करने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

4 of 5
फेसबुक पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • आपको फेसबुक पर पोस्ट करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान रहे कि कभी गलती से भी यहां अश्लील कटेंट शेयर न करें। ऐसा करने पर आपकी आईडी ब्लॉक हो सकती है। जबकि भारत के कानून के मुताबिक आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेसबुक पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
चौथी गलती
  • आज के समय फेसबुक से लोग अच्छे पैसे भी कमा रहे हैं। लोग अपनी मेहनत से फोटो और वीडियो बनाकर यहां पोस्ट करते हैं। वहीं, अगर आप किसी के कटेंट को चोरी करते हैं तो भी आप दिक्कत में पड़ सके हैं, क्योंकि आप पर कॉपी-पेस्ट कटेंट के नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें