फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook Earning: फेसबुक पर अपलोड की वीडियो पर आए हैं 1 हजार व्यूज, तो जानें कितने पैसे मिल सकते हैं आपको

Wed, 10 Sep 2025 07:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Facebook Video Views Revenue: अगर आप भी फेसबुक पर हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपनी फेसबुक वीडियो से कमाई कर सकते हैं। ये सब फेसबुक मोनेटाइजेशन के जरिए होता है।
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक पर कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : FREEPIK
Facebook Pays For 1000 Views On Videos: सोशल मीडिया से आज के इस दौर में लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में जुड़ा है। कोई यहां पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करता है, तो कोई अपने विचार लोगों से साझा करता है। जबकि, कई लोग यहां पर रील्स काफी देखते हैं या वीडियो। इसके अलावा भी एक तबका है जो सोशल मीडिया पर जुड़ा तो है, लेकिन बतौर दर्शक नहीं बल्कि बतौर क्रिएटर्स।

जी हां, ये लोग सोशल मीडिया पर वीडियो आदि शेयर कर अच्छी कमाई करते हैं। आलम ये है कि अब तो लोग नोकरी छोड़ सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं और अपना फेसबुक पेज बनाकर अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। खासतौर पर आजकल के युवा सोशल मीडिया पर अपने पेज आदि बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। यहां पर वे अपना कंटेंट अपलोड करते हैं और सोशल मीडिया से उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं फेसबुक वीडियो पर 1 हजार व्यूज आने पर क्रिएटर्स को कितना पैसा देता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फेसबुक पर कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : FREEPIK
पहले जानते हैं फेसबुक पर कमाई के जरिए
  • आपका अगर फेसबुक पर पेज है और आपके व्यूज अच्छे-खासे आते हैं, तो आपको फेसबुक पेमेंट करता है। फेसबुक पर बड़े वीडियो, रील्स, वेबसाइट की खबरें, कंटेंट आदि पर पैसे दिए जाते हैं। मेटा इसके लिए मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम चलाता है जिसके तहत क्रिएटर्स को उनके वीडियो आदि के लिए पैसे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक पर कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं एक वीडियो पर कितने पैसे मिलते हैं
  • अगर आप भी फेसबुक से जुड़े हैं और वीडियो बनाने का शौक रखते हैं, तो आप अपना फेसबुक पेज बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। फेसबुक के मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स को पैसे मिलते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने होते हैं, जो आपके अपने हों।

4 of 5
फेसबुक पर कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर बात करें कि 1 हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं, तो फेसबुक आमतौर पर 1 हजार व्यूज पर भारतीय रुपयों में 88 से 264 रुपये तक दे सकता है। हालांकि, ये सबकुछ निर्भर करता है कि आपकी एंगजमेंट क्या है, किस लोकेशन पर वीडियो को देखा जा रहा है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेसबुक पर कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन देशों में देखे जाने पर होती है अधिक कमाई
  • अगर आपने फेसबुक पर कोई वीडियो अपलोड किया है और वो मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत मॉनिटाइज है, तो आपको पैसे मिलते हैं। पर अगर आपका वीडियो इंग्लैंड, अमेरिका जैसे देशों में अधिक देखा जा रहा है तो आपको भारत की तुलना में अधिक पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें