Excise Duty On Petrol And Diesel: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगभग सभी देशों पर देखा जा रहा है और भारत भी इसे अछूता नजर नहीं आ रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस पर हर किसी की नजर है और सरकार इन्हें लेकर कई नए नियम भी ला चुकी है।
वहीं, अब इन सबके बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से एलान किया गया है कि वो पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या इससे आम आदमी को पेट्रोल-डीजल सस्ते दाम पर मिल सकता है या नहीं...