Long Term Electric Car Parking Tips: इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, मगर इनके रखरखाव के नियम पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से थोड़े अलग होते हैं। अगर आप छुट्टियों पर जा रहे हैं या किसी कारणवश अपनी ईवी को हफ्तों तक खड़ा रखने वाले हैं, तो सबसे बड़ी चिंता इसकी बैटरी 'ड्रेन' होने की होती है। ईवी में दो बैटरियां होती हैं एक मुख्य लिथियम आयन पैक और दूसरी छोटी 12V सहायक बैटरी।
हकीकत यह है कि गाड़ी बंद होने पर भी इसके अलार्म, सेंसर और जीपीएस सिस्टम 12V बैटरी से बिजली खींचते रहते हैं, जिससे वह पूरी तरह डिस्चार्ज हो सकती है। स्मार्ट ईवी तकनीक के बावजूद लंबे समय के लिए गाड़ी खड़ी करते समय 12V बैटरी का नेगेटिव (-) टर्मिनल हटा देना एक सरल और सबसे प्रभावी 'देसी जुगाड़' है जो आपकी महंगी बैटरी को खराब होने से बचा सकता है।