EV Charging Tips In Hindi: अगर ये कहा जाए कि अब लोग पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को छोड़ इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी की तरफ रूख कर रहे हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? आपको अक्सर सड़क पर अब ईवी वाहन पहले के मुकाबले अधिक दिखते होंगे?
स्कूटी से लेकर कार तक लोग ईवी ले रहे हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होती बल्कि, ये चार्जिंग पर चलती हैं। जहां कुछ गाड़ियों में रिमूवेबल बैटरी आती है तो अधिकतर गाड़ियों में चार्जिंग का ऑप्शन है जिसमें आप गाड़ी को अपने घर पर भी चार्ज कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि घर पर ईवी गाड़ी चार्ज करते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए यानी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।