EV Scooter Charging Safety Tips In Hindi: इंदौर में हुए हादसे में अब तक 8 लोगों की जान चली गई है। यहां एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से ये हादसा हुआ। ऐसे में अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है, तो भी आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
Indore In Fire: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने अब तक 8 लोगों की जान ले ली है। ये हादसा इतना भयावह था कि हर कोई इससे डरा हुआ है। चार्जिंग के दौरान पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर शॉर्ट सर्किट से लगी आग घर में रखे गैस सिलिंडरों तक पहुंच गई।
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हमें उन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जो इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
गलती नंबर 1
अगर आप अपनी ईवी स्कूटी को घर पर चार्ज करते हैं, तो एक्सटेंशन केबल से चार्ज करने से बचें
कई लोग चार्ज करते समय एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं जिससे इन पर अधिक दबाव पड़ता है और ये गर्म हो सकता है जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें
विज्ञापन
3 of 5
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
गलती नंबर 2
अगर आप अपनी ईवी स्कूटी को चार्ज कर रहे हैं, तो हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें
सस्ते या लोकल चार्जर से स्कूटी चार्ज करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये बैटरी को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही इनसे ओवरहीटिंग जैसी दिक्कत हो सकती है जिससे स्कूटी में आग लग सकती है
4 of 5
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
गलती नंबर 3
स्कूटी को सीधे धूप में खड़ी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अत्यधिक गर्मी बैटरी के सेल्स को प्रभावित कर सकती है जिससे बैटरी में विस्फोट होने का खतरा रहता है
समय-समय पर स्कूटी और बैटरी की जांच करवाते रहें
बारिश या पानी या गीली जगहों से स्कूटी को खड़ा करने से बचें, क्योंकि इससे बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है