फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF जमा नहीं करने वाली कंपनियों पर सरकार की पैनी नजर: चेक करें आपके खाते में जमा हुए हैं पीएफ के पैसे या नहीं

Mon, 23 Feb 2026 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Check PF Passbook: अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने समय पर पैसे जमा कर भी रही है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PF Passbook: नौकरीपेशा वाले कई लोगों का नियमों के तहत पीएफ काटा जाता है, जो कि उनकी हर महीने की सैलरी से कटता है। फिर कंपनी इस काटे हुए पैसे को इतने ही पैसे अपनी तरफ से कर्मचारी के बैंक खाते में हर महीने समय पर जमा करवाती है, लेकिन क्या आपकी कंपनी ऐसा करती है?

दरअसल, कई कंपनियां ऐसी हैं जो कर्मचारियों की सैलरी में से पीएफ के पैसे काट तो लेती है। पर या तो उस पैसे को पीएफ खाते में जमा नहीं करती या फिर देरी से जमा करती है आदि। ऐसी ही कंपनियों पर अपनी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अलग-अलग सरकारी विभागों के डाटा को आपस में जोड़ने जा रहा है। चलिए जानते हैं इससे क्या फायदा होगा। अगली स्लाइड्स में पीएफ खाताधारक इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या कदम उठा रहा है ईपीएफओ?
  • कई कंपनियां ऐसी हैं जो कर्मचारियों का पीएफ काट तो लेती है, लेकिन उसे जमा नहीं करवाती या समय पर जमा नहीं करवाती या  पूरी जानकारी नहीं देती थी
  • ऐसे में ईपीएफओ अपने डाटाबेस को सरकरी खरीद पोर्टल यानी जेम, जीएसटी विभाग और कई राज्य सरकारों के साथ जोड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : AdobeStock
  • जान लें जेम वो मंच है, जहां केंद्र और राज्य सरकारों के विभाग तथा सार्वजनिक उपक्रम सामान और सेवाएं खरीदते हैं
  • जो पंजीकृत सेवा प्रदाताएं हैं उन्हें जेम पर अपने कर्मचारियों के पीएफ अंशदान का नियमित भुगताना करना होता है
  • ऐसे में इस नई व्यवस्था से आसानी से ये पता लगाया जा सकेगा कि कौन-कौन से प्रतिष्ठान पंजीकृत हैं और कौन सी कंपनियां अपने कर्मचारियों का पीएफ समय पर जमा नहीं कर रही हैं

4 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
आपकी कंपनी कर रही है समय पर पीएफ के पैसे जमा या नहीं?

स्टेप नंबर 1
  • अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो आप भी ये घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे कब जमा कर रही है या नहीं कर रही है आदि
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • फिर यहां पर आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना है
  • आखिर में कैप्चा दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • फिर आपको पासबुक वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आप देख सकते हैं कि किस महीने का पीएफ किस तारीख को जमा हुआ है आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें