अगर आप पीएफ खाताधारक हैं तो ये आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। देश में लगभग सभी नौकरीपेशा लोगों का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता होता है, जहां उनके वेतन का कुछ हिस्सा हर महीने जमा किया जाता है। वहीं नौकरी बदलने या एक संस्था के बाद दूसरे संस्था को जॉइन करने पर आमतौर पर पीएफ अकाउंट भी बदल जाता है और नई कंपनी का पीएफ कॉन्ट्रीब्यूशन नए पीएफ खाते में जाने लगता है। ऐसे में कभी-कभी एक से अधिक नौकरी बदलने वालों के कई पीएफ अकाउंट हो जाते हैं और उन सभी में पैसा जमा रहता है। अगर आपके पास भी एक से अधिक पीएफ खता है और अपने पुराने पीएफ अकाउंट से पैसा किसी एक खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन आप ये काम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे आप एक पीएफ अकाउंट का पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं...