EPF Interest Credit Date 2026: देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। सरकार ने भविष्य निधि खातों में ब्याज की रकम डालने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 8 जुलाई (बुधवार) को घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ पर तय किया गया 8.25% सालाना ब्याज आगामी 15 जुलाई तक सभी सदस्यों के खातों में पूरी तरह क्रेडिट (जमा) कर दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 8.25% सालाना ब्याज दिया गया था। इस घोषणा के बाद अब बहुत से कर्मचारियों के मन में ये सवाल है कि वो घर बैठे अपने पीएफ का अमाउंट और ब्याज कैसे चेक कर सकते हैं, आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।