फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा निकालना फायदे का सौदा है या घाटे का? यहां जानें

Sat, 15 Mar 2025 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Withdrawal Rules: अगर आप भी अपनी नौकरी के बीच में पीएफ के पैसे निकालते हैं या निकालना चाहते हैं, तो पहले यहां जान लें कि ऐसा करना सही हो सकता है या गलत।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
How To Withdrawal Your PF Money: अगर आप नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ कटता होगा। इसमें कर्मचारी की सलैरी से हर महीना एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ के खाते में जमा किया जाता है। साथ ही इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है और सरकार इस कुल पैसे पर सालाना ब्याज भी देती है।

इन सबके बीच कई लोग अपने पीएफ खाते में से जरूरत के समय पैसे निकाल लेते हैं। जबकि, कई लोग बहुत जरूरत होने पर भी इस पैसे को रिटायरमेंट से पहले नहीं निकालते। ऐसे में क्या सही रहता है और क्या करने से नुकसान हो सकता है? इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा निकालना फायदे का सौदा है या घाटे का। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या सही और क्या गलत?
  • अगर आप नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा कुछ-कुछ महीनों में या कुछ-कुछ समय बाद निकाल लेते हैं, तो नियमों के तहत तो ऐसा करना सही नहीं माना जाता। दरअसल, पीएफ खाते में जमा पैसे पर सालाना ब्याज मिलता है और इस पैसे को रिटायरमेंट की पेंशन के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में नौकरी के बीच में इस पैसे को निकालने से न सही से ब्याज मिल पाता है और न भविष्य के लिए ये पैसे बच पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरी तरफ अगर आप नौकरी के बीच में पीएफ के पैसे निकाल रहे हैं तो ये सब निर्भर करता है कि आपको जरूरत कैसी है। मान लीजिए कि अगर आपको इलाज के लिए, शादी के लिए या किसी अन्य ही बेहद जरूरी काम के लिए पैसे चाहिए, तो किसी से ब्याज पर पैसे लेने या लोन लेने से तो अच्छा यही माना जाता है कि अपने पीएफ के पैसे का इस्तेमाल किया जाए।

4 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नौकरी के बीच में ऐसे निकल सकते हैं पीएफ का पैसा:-

स्टेप 1
  • नौकरी के बीच में पैसों की जरूरत है और आप पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
  • फिर यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें
  • 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें और उसे वेरिफाई करवा लें जिसके बाद आपको एडवांस क्लेम चुनना है
  • फिर पीएफ निकालने का कारण चुनें (यहां अगर आप बीमारी का कारण चुनते हैं तो 3 दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं)
  • इसके बाद जितने पैसे निकालने हों वो भरें और अपना पता दर्ज करके आधार पर आए हुए ओटीपी को भरकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें