EPFO: देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का एक अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। सरकार द्वारा पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पीएफ खाते में अपने नॉमिनी के नाम को बदल सकते हैं। पीएफ खाते में नॉमिनी के नाम को बदलने या उसको दर्ज करने में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काम आप आसानी से अपने घर बैठे कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। हाल ही में ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप ईपीएफ/ईपीएस नामांकन को दाखिल कर सकते हैं।