EPFO Balance Check: कई लोग ऐसे हैं जो वर्षों से नौकरी तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं। आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने आपके पीएफ के पैसे जमा कर भी रही है या नहीं?
आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करते रहना चाहिए ताकि, आपको पता रहे कि कंपनी हर महीन पीएफ के पैसे जमा कर रही है या नहीं, आपको सालाना मिलने वाला ब्याज मिल रहा है या नहीं और पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हुए हैं आदि। चलिए जानते हैं आप कैसे अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं...