PF Fraud Alert: जो लोग भी नौकरी करते हैं उन्हें पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को अलग तरह की सुविधाएं भी देती हैं। इसी क्रम में एक सुविधा भारत सरकार द्वारा नौकरीपेशा लोगों को दी जाती है और वो सुविधा है पीएफ की।
दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के नियमों के तहत पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन पीएफ खातों में कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। फिर इस जमा पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है जो सरकार की तरफ से मिलता है। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका पीएफ खाता खाली भी हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये क्या गलतियां हैं जिन्हें आपको करने से बचना है। आगे इस बारे में जान सकते हैं...