फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Alert: पीएफ खाताधारक सावधान, ये चार गलतियां कर सकती हैं आपके अकाउंट को खाली

Tue, 14 Jun 2022 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : iStock
PF Alert: हर कोई पैसे कमाने के लिए कुछ न कुछ काम करता है। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। लेकिन इस दौरान लोगों को एक चिंता जरूर होती है कि अपने आने वाले भविष्य के लिए वो कैसे पैसे बचाएं। आज के खर्चे कल के लिए पैसे जुटाने की राह में दिक्कत पैदा करते हैं। ऐसे में एक नौकरी पेशा व्यक्ति कई तरीकों से पैसे बचाने का प्लान करता है। कोई बैंक खाते में पैसा रखता है, कोई योजनाओं में निवेश करता है, तो कोई अन्य तरीकों से पैसे को बचाता है। ऐसा ही एक तरीका है जिसके जरिए भी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं और वो है पीएफ खाते का पैसा। दरअसल, नौकरी पेशा व्यक्ति के पीएफ खाते में हर महीने पैसा जमा होता है, ऐसे में खाताधारक की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने खाते को जालसाजों से बचाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक पीएफ खाताधारक हैं, तो चलिए जानते हैं कि आपको क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए वरना आपको नुकसान तक हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-

कहीं भी लॉगिन कर लेना
  • आपको ध्यान रखना है कि आपको किसी भी ब्राउजर पर लॉगिन नहीं करना है। दरअसल, कई लोग अपने ऑफिस के लैपटॉप या फिर साइबर कैफे जैसी जगहों पर अपने पीएफ खाते को लॉगिन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
  • आपको हमेशा ध्यान देना है कि अपने पीएफ खाते को सेफ ब्राउजर पर ही लॉगिन करें। अपने पर्सनल लैपटॉप या मोबाइल में ही लॉगिन करें और अकाउंट के पासवर्ड को सेव करने से बचें।

4 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
गैर लिंक पर क्लिक न करें
  • कई जालसाज लोगों को लुभावने ऑफर्स देकर उनको ईमेल या मैसेज के जरिए गैर लिंक भेजते हैं, लेकिन आपको इन पर क्लिक नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो जालसाज आपके सिस्टम या मोबाइल को हैक करके आपको चपत तक लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
आईडी पासवर्ड किसी के साथ शेयर करना
  • पीएफ खाताधारक को अपना आईडी पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे कि अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड को शेयर करने से बचना चाहिए। इसे हासिल करके कोई भी आपको चपत लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
EPFO Alert: पीएफ खाताधारक फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
ओटीपी न दें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते से रकम न निकले, इसके लिए आपको भूलकर भी किसी के साथ ओटीपी को शेयर नहीं करना है। आप एगर ऐसा करते हैं, तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें