PF Money Withdrawal Through ATM And UPI: आपने EPFO 3.O के बारे में तो जरूर सुना होगा? दरअसल, पीएफ खाताधारकों के लिए ये सुविधा ईपीएफओ लेकर आ रहा है जिसके तहत पीएफ के पैसों को एटीएम और यूपीआई के जरिए निकालने की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं, पीएफ में कई अन्य तरह की सुविधाएं भी खाताधारकों को मिलेगी।
ईपीएफओ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए पीएफ अकाउंट में तेजी लाना चाहता है और इसका सीधा लाभ खाताधारकों को देना चाहता है। ऐसे में EPFO 3.O लॉन्च होने के बाद आप अपने पीएफ के पैसों को आसानी से और जल्दी निकाल पाएंगे। चलिए जानते हैं आखिर कब से एटीएम और यूपीआई के जरिए पीएफ के पैसे निकाले जा सकेंगे...