फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Help in Train: चलती ट्रेन में बिगड़ गई है यात्री की तबियत, इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी मेडिकल सहायता

Wed, 01 Jul 2026 07:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway Helpline 139: चलती ट्रेन में तबीयत खराब होना किसी बुरे सपने जैसा होता है, क्योंकी वहां आसपास कोई मेडिकल हेल्प मिलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप 139 पर कॉल करके मेडिकल हेल्प मांगते हैं तो आपको जल्दी से जल्दी मेडिकल हेल्प मिलती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तत्काल मेडिकल और प्राथमिक सहायता - फोटो : Adobe Stock
Medical Help in Train: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लंबे सफर के दौरान अक्सर किसी न किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने या मेडिकल इमरजेंसी की खबरें आती रहती हैं। ऐसे संकट के समय घबराने के बजाय रेलवे का एकमात्र ऑल-इन-वन हेल्पलाइन नंबर '139' आपके लिए सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इस नंबर को बेहद सक्रिय बनाया है। चलती ट्रेन में जैसे ही आप 139 पर कॉल करते हैं, रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आता है और अगले स्टेशन पर ही पीड़ित यात्री के लिए डॉक्टर, दवाइयां और जरूरी प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

2 of 5
तत्काल मेडिकल और प्राथमिक सहायता - फोटो : Adobe Stock
तत्काल मेडिकल और प्राथमिक सहायता
ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपको या किसी सह-यात्री को दिल का दौरा, तेज बुखार, उल्टी या कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती है, तो तुरंत 139 डायल करें। कंट्रोल रूम को अपनी बर्थ और कोच नंबर बताते ही अगले नजदीकी स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर और अटेंडेंट दवाइयों के साथ तैयार मिलते हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर आपको एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में मदद - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में मदद
139 नंबर सिर्फ बीमारी में ही नहीं, बल्कि ट्रेन में किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी समस्या के लिए भी काम करता है। अगर ट्रेन में चोरी, छेड़खानी, लड़ाई-झगड़ा या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान अगले स्टेशन पर कोच में पहुंच जाते हैं।

4 of 5
एक ही नंबर पर सभी रेलवे सेवाएं - फोटो : Adobe Stock
एक ही नंबर पर सभी रेलवे सेवाएं
रेलवे ने अपनी पुरानी सभी अलग-अलग हेल्पलाइनों को बंद करके 139 को एकमात्र 'वन नेशन, वन हेल्पलाइन' बना दिया है। इस पर कॉल करके आप पीएनआर (PNR) स्टेटस, ट्रेन के आने-जाने का समय, सीट की उपलब्धता और किराए जैसी जरूरी जानकारियां भी बेहद आसानी से घर बैठे या सफर के दौरान ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिकायत निवारण और खान-पान सेवा - फोटो : Adobe Stock
शिकायत निवारण और खान-पान सेवा
सफर में मिलने वाले गंदे खाने, कोच में साफ-सफाई की कमी या पानी न होने जैसी दिक्कतों की शिकायत भी आप इसी नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, व्हीलचेयर की बुकिंग या खान-पान से जुड़ी सेवाओं के लिए भी यह हेल्पलाइन 24 घंटे और 12 अलग-अलग भाषाओं में काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें