फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की आवाज में आया इमरजेंसी कॉल? पैसे ट्रांसफर करने से पहले जानें AI वॉइस फ्रॉड का सच

Mon, 05 Oct 2026 07:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Emergency Scam Call: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां जालसाज लोगों को फोन करके उनके अपने रिस्तेदार की आवाज में पैसे की मदद मांगते है। ऐसे में बहुत से लोग बिना सोचे पैसे भेज देते हैं। मगर आपको बता दें कि ये एआई वॉइस फ्रॉड को आप पकड़ सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एआई वॉइस फ्रॉड - फोटो : AI
Money Demand Scam: आजकल साइबर अपराध के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। एक हालिया फ्रॉड जो तेजी से बढ़ रहा है, वह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वॉइस फ्रॉड है। इसमें ठग तकनीक का इस्तेमाल करके किसी रिश्तेदार या दोस्त की आवाज की हूबहू नकल तैयार करते हैं और फिर आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं।

देखने में ये कॉल इतने असली लगते हैं कि लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। इसलिए, किसी भी आपातकालीन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। पैसे ट्रांसफर करने से पहले हमेशा सतर्क रहें और पुष्टि करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Fraud - फोटो : Freepik
एआई वॉइस फ्रॉड कैसे काम करता है?
  • एआई वॉइस फ्रॉड में, धोखेबाज सोशल मीडिया या इंटरनेट से किसी व्यक्ति की आवाज का एक छोटा-सा सैंपल रिकॉर्ड करते हैं।
  • फिर एआई सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, वे उस आवाज की नकल बनाते हैं।
  • जब वे आपको कॉल करते हैं, तो वे इस नकली आवाज का उपयोग करके बात करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
फर्जी कॉल की पहचान कैसे करें?
  • इन फर्जी कॉल को पहचानने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर पकड़ा जा सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति आपसे अचानक बहुत जल्दबाजी में और घबराहट के साथ पैसे मांगे, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है।
  • वे अक्सर अपनी समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए दबाव डालते हैं ताकि आप बिना सोचे-समझे पैसे दे दें।

4 of 5
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
पैसे ट्रांसफर करने से पहले पुष्टि करें
  • कभी भी किसी अनजान नंबर से आए आपातकालीन कॉल पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें।
  • उस व्यक्ति से कुछ ऐसा पूछें जो केवल आपका असली रिश्तेदार ही जान सकता हो। 
  • या फिर, उस व्यक्ति के उस नंबर पर कॉल करें जिसे आप जानते हैं, न कि उस नंबर पर जिससे कॉल आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Frauds - फोटो : Freepik
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
  • एआई वॉइस फ्रॉड एक उभरता हुआ खतरा है। अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • हमेशा ऐसे फोन कॉल पर संदेह करें जहां कोई अचानक पैसे मांगे, भले ही वह आवाज आपके किसी परिचित की लगे।
  • ध्यान रखें, थोड़ी-सी जागरूकता आपके पैसे और शांति को बचा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें