फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? तो पहले जान लें कौन पात्र और कौन नहीं

Sat, 05 Jul 2025 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kise Milta Hai Kise Nahi: अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि अगर आप पात्र हैं तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria: क्या आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। दरअसल, सितंबर 2023 में इस योजना की शुरुआत की गई जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है।

इस योजना से अगर आपको जुड़ना है और आर्थिक लाभ प्राप्त करने हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना में आवेदन करना होता है। पर आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है और कौन लोग नहीं कर सकते। आवेदनकर्ता आवेदन करने से पहले यहां पात्रता सूची देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के तहत मिलने वाले लाभ जान लें
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग (अपने काम में और बेहतर हो सके) दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। साथ ही अलग से 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन और फिर तय समय पर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। जान लें ये लोन सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आवेदन करने का तरीका भी जान लें
  • अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां जाकर आप अपने दस्तावेज देकर आवेदन करवा सकते हैं
  • आपको अगर ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और यहां से आप ऑनलाइन आवेदन करके योजना से जुड़ सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग पात्र हैं, ये यहां जान लें:-
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • अगर आप मालाकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें