फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: हफ्ते में 2 बार वॉशिंग मशीन चलाने पर कितना बिजली-पानी खर्च होता है? यहां जानें

Tue, 17 Nov 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हफ्ते में दो बार वॉशिंग मशीन चलाने पर महीने में औसतन 8 से 9 वॉश साइकिल पूरे होते हैं
  • बिजली और पानी की खपत मशीन के मॉडल और इस्तेमाल किए जाने वाले मोड के हिसाब से बदलती है
विज्ञापन
1 of 5
वॉशिंग मशीन कितना पानी खर्च करती है? - फोटो : Amar Ujala AI
आजकल ज्यादातर घरों में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ दो बार वॉशिंग मशीन चलाते हैं, तो महीने भर में कितनी बिजली और पानी खर्च होता है?

कई लोगों को लगता है कि मशीन का इस्तेमाल कम करने से बिजली और पानी का बिल भी बहुत कम आएगा। हालांकि, इसका सही खर्च मशीन के प्रकार, उसकी क्षमता, वॉशिंग प्रोग्राम और कपड़ों की मात्रा पर निर्भर करता है। तो चलिए कुछ गणना से समझते हैं कि हफ्ते में दो बार मशीन चलाने पर आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वॉशिंग मशीन कितना पानी खर्च करती है? - फोटो : AI Generated
महीने में कितनी बिजली खर्च होगी?
  • अगर आप हफ्ते में दो बार मशीन चलाते हैं, तो महीने में लगभग 8 से 9 बार कपड़े धोएंगे
  • अब इस हिसाब से बिजली की खपत समझें, तो सेमी ऑटोमैटिक मशीन में एक वॉश साइकिल पर लगभग 0.15 से 0.30 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है
  • जबकि, फुली ऑटोमैटिक मशीन में सामान्य या ठंडे पानी वाले वॉश पर लगभग 0.3 से 0.8 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
वॉशिंग मशीन कितना पानी खर्च करती है? - फोटो : AI Generated
  • इस हिसाब से महीने भर में सेमी ऑटोमैटिक मशीन लगभग 1.2 से 2.7 यूनिट और फुली ऑटोमैटिक मशीन करीब 2.4 से 7.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकती है
  • ऐसे में अगर बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट मानें, तो फुली ऑटोमैटिक मशीन का अनुमानित मासिक बिजली खर्च करीब 17 से 50 रुपये होगा

4 of 5
वॉशिंग मशीन कितना पानी खर्च करती है? - फोटो : Amar Ujala
कितना पानी खर्च होता है?
  • पानी की खपत के मामले में मशीन का प्रकार काफी मायने रखता है
  • आमतौर पर फ्रंट लोड मशीन एक बार कपड़े धोने में करीब 40 से 65 लीटर पानी इस्तेमाल कर सकती है
  • वहीं टॉप लोड मशीन में लगभग 100 से 150 लीटर तक पानी लग सकता है
  • सेमी ऑटोमैटिक मशीन में भी पानी की खपत लगभग 80 से 120 लीटर हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉशिंग मशीन कितना पानी खर्च करती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस तरह हफ्ते में दो बार मशीन चलाने पर महीनेभर में पानी की खपत फ्रंट लोड में 320 से 585 लीटर हो सकती है
  • वहीं, टॉप लोड में 800 से 1,350 लीटर और सेमी ऑटोमैटिक मशीन में 640 से 1080 लीटर पानी की खपत हो सकती है

नोट:- ये अनुमान 8 से 9 वॉश साइकिल के आधार पर हैं। वास्तविक खपत मशीन के मॉडल और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोग्राम पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें