Electric Hot Water Bag Death Pune: आज के समय बहुत से लोग इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते समय काफी लापरवाही बरतते हैं। हाल ही इससे जुड़ी एक घटना सामने आई है। इसलिए आइए इससे जुड़े कुछ सावधानियों के बारे में समझते हैं।
Hot Water Bag Electric Shock Safety: सर्दियों का मौसम आते ही ठंड से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं, जिनमें दर्द और ठंड भगाने के लिए हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल सबसे आम माना जाता है। खासकर इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग बिना पानी गर्म करने के झंझट के झटपट गर्म हो जाते हैं, इसलिए लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। बहुत सी महिलाएं भी इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग का इस्तेमाल अपने पीरियड के दौरान करती हैं।
मगर हाल ही में पुणे से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग से करंट लगने के कारण मौत हो गई। युवक सोते समय अपनी गर्दन के नीचे बैग रखकर लेटा हुआ था। यह घटना हम सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इससे जुड़े नियम क्या हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
चार्जिंग के दौरान कभी न करें बैग का इस्तेमाल
- फोटो : AI
चार्जिंग के दौरान कभी न करें बैग का इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग को हमेशा पहले पूरी तरह चार्ज कर लें और मेन स्विच से प्लग निकाल दें।
चार्जिंग के दौरान कभी भी बैग को शरीर के किसी भी हिस्से पर न रखें, क्योंकि शॉर्ट सर्किट होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
लीकेज और पुरानी वायरिंग की जांच जरूर करें
- फोटो : Adobe stock
लीकेज और पुरानी वायरिंग की जांच जरूर करें
इस्तेमाल करने से पहले हमेशा चेक कर लें कि बैग की सिलाई या प्लास्टिक कहीं से फटी या कमजोर तो नहीं है।
अगर बैग से पानी लीक हो रहा है या उसकी चार्जिंग कॉर्ड कटी-फटी है, तो उसका बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
4 of 5
सोते समय शरीर के नीचे रखकर न सोएं
- फोटो : Adobe Stock
सोते समय शरीर के नीचे रखकर न सोएं
पुणे की घटना की तरह कभी भी बिस्तर पर सोते वक्त हॉट वॉटर बैग को अपनी पीठ, गर्दन या पैरों के नीचे दबाकर न सोएं, ऐसा करने से बैग फटने का डर रहता है।
साथ ही चार्ज में लगाकर तो गलती से भी इसका इस्तेमाल न करें।