Electric Coil Heater Safety Tips: मध्य पूर्व में चल रहे युद्धी की वजह से देशभर में बहुत से लोगों को LPG गैस मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन दिनों बहुत से घरों में कुकिंग इलेक्ट्रिक हीटर (कॉइल हीटर) का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। हालांकि यह खाना पकाने का एक सस्ता विकल्प जरूर है, लेकिन यह इंडक्शन चूल्हे के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
हीटर के खुले हुए लाल गर्म तार से (कॉइल) न सिर्फ करंट लगने का डर बना रहता है, बल्कि थोड़ी सी लापरवाही से पूरे घर में आग भी फैला सकता है। अधिकतर लोग इस हीटर को इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी बारीक गलतिया करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि इलेक्ट्रिक हीटर चलाते समय आपको किन मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए।