फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

Sat, 26 Feb 2022 12:30 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये - फोटो : istock
केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब और वंचित लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। इन लोगों को अपने जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों का ई-श्रम कार्ड बनवा रही है। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार कई लाभ दे रही है। इसके अंतर्गत उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें आर्थिक सहायता भी सरकार की ओर से दी जा रही है। वहीं ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत लोगों के खाते में लाभ के पैसे देती थी। जबकि, अब राज्य सरकार ने भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने का फैसला लिया है। अगर आप ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अब तक इस पोर्टल पर करीब 26 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये - फोटो : Istock
  • दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया था कि मार्च 2022 तक ई श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपये प्रति महीने की आर्थिक मदद दी जाएगी। दरअसल, इसके तहत ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये - फोटो : Istock
  • लेकिन, जो लोग पहले से ही पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही केवल उत्तर प्रदेश के निवासी को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये - फोटो : istock
  • देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जैसे प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलू श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वालों, निर्माण श्रमिक आदि को इस योजना के तहत लाभ मिलता है। खास बात ये है कि इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलता है, जो दूसरे के खेतों में कृषि का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है हर महीने 500 रुपये - फोटो : Istock
देश में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान इस क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन मजदूरों की सहायता के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या कृषि मजदूर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें