फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम कार्ड अलर्ट: पंजीकरण करवाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना जालसाज खाली कर देंगे आपका बैंक खाता

Thu, 21 Apr 2022 01:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
देश में जो लोग जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब तबके में आते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार द्वारा कई तरह के कार्यक्रम और कल्याणकारी व लाभकारी योजनाएं समय-समय पर चलाई जाती हैं। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं, जिनका उद्धेश्य लोगों तक लाभ पहुंचाने का होता है। केंद्र सरकार द्वारा एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना में लोगों को आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ऐसे में काफी संख्या में लोग इस ई-श्रम कार्ड को बनवा चुके हैं और मौजूदा समय में भी काफी लोग इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। लेकिन ऐसे में लोगों के साथ जालसाज धोखाधड़ी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी वो बातें हैं जिनका आप ध्यान देकर होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी:-

ऑफर्स या लिंक्स के चक्कर में न पड़े
  • ई-श्रम कार्ड के बहाने जालसाज लोगों को कई लालच देकर कुछ ऑफर्स या लिंक्स भेजते हैं। इसके बाद वो इनके जरिए आपकी गोपनीय जानकारियां चुराते हैं और इसके बाद ये लोग आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं। इसलिए किसी ऑफर या लिंक्स के चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
अनजाने कॉल पर जानकारी न दें
  • आपको अनजाने कॉल से सावधान रहना है, क्योंकि जालसाज आपको ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन हेतु फर्जी कॉल करते हैं और फिर आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपके साथ धोखाधड़ी करते हैं।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
अनजान व्यक्ति से सावधान
  • अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, तो भूलकर भी किसी अनजान व्यक्ति को कार्ड या दस्तावेज न दिखाएं और न ही दें। आधार कार्ड और बैंकिंग जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें, क्योंकि वो इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
पैसे नहीं लगते
  • अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए पात्र हैं, और आप इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। तो ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि ये कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनता है और इसके लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड
  • इस कार्ड को बनवाने के लिए या तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाकर खुद ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, स्टेट सेवा केंद्र या फिर पोस्ट ऑफिस केंद्र से भी ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें