e-Shram Card: भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा समाज का ये बड़ा हिस्सा सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहता है। श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। कामागरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर को लेने के बाद उन्हें किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है। इसके अलावा सरकार ई श्रम कार्ड धारकों को 1 हजार रुपये की सहायता राशि भी दे रही है। 31 दिसंबर से पहले जिन लोगों ने श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। उनको पहली किस्त मिल चुकी है। यदि आपने अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है और पहली किस्त अभी तक नहीं आई, तो हो सकता है आपने रजिस्ट्रेशन के समय कोई गलती की हो। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। अगर आप इन गलतियों को नहीं सुधारते, तो आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे नहीं आएंगे।